डीबीटी भुगतान को जल्द अपडेट कराएं बैंक खाता
बरेली, जुलाई 7 -- बरेली। उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के समस्त लाभार्थियों को डीबीटी के माध्मय से बैंक खातों में धनराशि भेजी जाती है। डीपीओ मोनिका राणा ने बताया कि जिन बच्चों का बैंक खाता अभी तक नहीं खुला है, वह सभी अभिभावक अपने-अपने बच्चों के नाम से आधार लिंक बैंक खाता खुलवाते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर लें। बैंक खातों में डीबीटी सक्रिय कराने की कार्यवाही एक सप्ताह में पूर्ण कराने को कहा गया है ताकि योजना के अंतर्गत देय आर्थिक सहायता का भुगतान बिना किसी बाधा के सीधे बच्चों के बैंक खाते में किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.