डीबीए महामंत्री ने उठाई शौचालय की मांग
फतेहपुर, मई 22 -- फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्र ने शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्य को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि कचेहरी कलेक्ट्रेट कंपाउंड में बोर करा कर एक शौचालय का निर्माण कराना जरुरी है। यहां पर प्रतिदिन 10 से 12 हजार अधिवक्ताओं व वादकारियों का आवागमन बना रहता है। पूर्व में कराए शौचालय निर्माण पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। जिससे अधिवक्ताओं व वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पालिकाध्यक्ष ने अति शीघ्र शौचालय निर्माण कराने की बात कही है। इस मौके पर डीबीए के पूर्व अध्यक्ष सुशील मिश्र व पूर्व महामंत्री मणि प्रकाश दुबे भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बार एसोसिएशन परिसर में कूड़ेदान नहीं होने से दिक्कतें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.