डीबीए चुनाव को लेकर हुआ नामांकन
भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। डीबीए चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन एक दावेदार ने महासचिव पद के लिए अपना परचा भरा है। जबकि विभिन्न पदों पर कुल छह दावेदारों ने नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया है। नामांकन प्रपत्र प्राप्त करने वालों में संयुक्त सचिव पद के लिए घनश्याम पंडित, फूलन सहाय, लाइब्रेरी कमेटी के लिए सुभाषचंद्र घोष द्वितीय, अशोक कुमार बनर्जी, विजिलेंस कमेटी के लिए मुकेश कुमार ठाकुर हैं। जबकि महासचिव पद पर अनिल प्रसाद ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया है। मालूम हो कि नामांकन की प्रक्रिया 25 जून तक चलेगी। 27 जून को संवीक्षा की प्रक्रिया होगी। 29 को नाम वापसी की तारीख होगी और 30 जून को उम्मीवारों के सीरियल क्रमांक की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव आठ जुलाई को होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.