भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता जिला विधिज्ञ संघ के 2026-28 सत्र के चुनाव को लेकर मतदाताओं की सूची जारी होते ही सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव के लिए कुल 2874 सदस्यों के नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया है। मतदाता सूची को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 16 जून तक की तारीख तय की गई है। उसके बाद अगर कोई आपत्ति दर्ज कराएंगे तो उनकी नहीं सुनी जाएगी। इसको लेकर निर्वाची पदाधिकारी ने गुरुवार को आम सूचना जारी कर दिया है। बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी मो. शम्सुद्दीन ने एक और आम सूचना जारी किया था जिसमें डीबीए सदस्यों को पुस्तकालय से नो ड्यूज प्राप्त करने को कहा गया था। यह भी पढ़ें- तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव 25 जून को जिन सदस्यों ने संघ के पुस्तकालय से पुस्तकें ली हैं उन्हें अविलंब पुस्तकालय में उक्त पुस्तक को जमा कर नो ड्यूज प्राप्त करन...