भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में नामांकन पत्र समर्पित करने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। गुरुवार को नामांकन पत्र समर्पित करने का अंतिम दिन है। बुधवार को 23 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र समर्पित किया। बुधवार तक विभिन्न पदों पर कुल 76 प्रत्याशी नामांकन पत्र समर्पित कर चुके है। बुधवार को ही उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता ओमप्रकाश तिवारी ने भी नामांकन पत्र सौंपा। महासचिव पद के लिए जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू और संजीव कुमार ने नामांकन पत्र सौंपा। बुधवार तक अध्यक्ष पद के लिए छह, उपाध्यक्ष पद के लिए सात, महासचिव के लिए नौ प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में 86.5 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान संयुक्त सचिव, सहायक सचिव, वरीय सदस्य, अंकेक्षक, कोषाध्यक्ष सहित अन...