डीबीएस में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी
देहरादून, सितम्बर 3 -- देहरादून। डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्रहित से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन गुरुवार को चतुर्थ दिवस भी जारी रहा। छात्रसंघ अध्यक्ष हर्ष मोहन राणा एवं छात्र नेता अभिनव कफलिया के नेतृत्व में छात्रों ने मांगों के समर्थन में धरना दिया। छात्रों का कहना है कि चार दिन बीतने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उनकी मांगों के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। छात्रों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर में डाकपत्थर महाविद्यालय में तालाबंदी, छात्रों का धरना जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.