डीबीएस पीजी कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित
देहरादून, अप्रैल 2 -- देहरादून। 'विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस' पर गुरुवार को डीबीएस (पीजी) कॉलेज में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दयानन्द शिक्षण संस्थान के पूर्व महासचिव स्व. जागेन्द्र स्वरूप की स्मृति में आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. साकेत कुमार ने ऑटिज्म के बचाव और उपचार में आयुर्वेद की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने दैनिक जीवन में आयुर्वेद अपनाकर रोगमुक्त रहने के सरल तरीके साझा किए। शिविर में छात्रों के लिए नेत्र जांच का भी आयोजन हुआ। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अनिल पाल, समन्वयक डॉ. अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.