डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी और आईआईटी रोपड़ के बीच एमओयू
देहरादून, अगस्त 11 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के छात्रों और शिक्षकों को अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ में उभरती तकनीकों, नवाचार और उद्योग आधारित सीखने का मौका मिलेगा। इसके लिए दोनों संस्थानों के बीच समझौता हुआ है।एमओयू पर डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजय जसोला और आईआईटी रोपड़ के निदेशक डॉ. राजीव आहूजा ने हस्ताक्षर किए। साझेदारी के तहत विद्यार्थियों के लिए प्रमाणपत्र कार्यक्रम, संरचित इंटर्नशिप, उद्योग अनुभव, क्रेडिट हस्तांतरण और शिक्षकों के कौशल विकास के अवसर विकसित किए जाएंगे।दोनों संस्थान व्यवसाय और तकनीक के क्षेत्र में संयुक्त शैक्षणिक पहलों के साथ संभावित डिग्री अथवा डिप्लोमा कार्यक्रमों पर भी काम करेंगे। ड्रोन तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम तकनीक और डेटा विश्लेषण जैसे उभरते क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.