डीबीएमएस कॉलेज में नए स्वयंसेवकों को दिए गए बैज
जमशेदपुर, जून 21 -- डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 द्वारा सत्र 2025-27 के नए स्वयंसेवकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम कुमारी के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एनएसएस के मूल मंत्र 'स्वयं से पहले आप' और सामाजिक उत्तरदायित्वों से अवगत कराना था। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता और उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने नए स्वयंसेवकों को बैज प्रदान किए। कार्यक्रम में स्वयंसेविका मेघा कुमारी ने हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय शिविर का अपना अनुभव साझा किया। सिद्धि, सृष्टि, तृषा, शौमिनी, निक्की और प्रिया ने कार्यक्रम का संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.