जमशेदपुर, मार्च 7 -- जमशेदपुर। डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम अष्टभुजायनी रखी गई थी। इस अवसर पर कला, विशिस्ट साहित्य , शिक्षा, चिकित्सा एवं खेल से जुड़ी सम्मानित महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्बी घोष एवं विशिस्ट महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान यह विचार प्रमुख रूप से उभरा कि जैसे देवी की आठ भुजाएँ शक्ति, करुणा, ज्ञान और संरक्षण का प्रतीक हैं, वैसे ही आज की सशक्त महिलाएँ भी जीवन के अनेक आयामों को समान दक्षता से निभा रही हैं। आज की महिला केवल एक माँ की भूमिका तक सीमित नहीं है, बल्कि वह एक इंजीनियर, डॉक्टर, कॉर्पोरेट अधिकारी, उत्कृष्ट खिलाड़ी, श्रेष्ठ समाजसेविका, सक्षम राजनीतिज्ञ, स्वर साधिका तथा साहित्य...