जमशेदपुर, फरवरी 17 -- जमशेदपुर स्थित डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नए शैक्षणिक सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए 'रिवायत 2026' फ्रेशर्स डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्यों और प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर प्राचार्या ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं को भावी शिक्षक के रूप में उनके दायित्वों और मानवीय मूल्यों की महत्ता से अवगत कराया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस समारोह में जूनियर और सीनियर छात्रों ने नृत्य और संगीत के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के बाद नितीश रजवार को 'मिस्टर फ्रेशर' और मुस्कान छाबरा को 'मिस फ्रेशर' चुना गया। इसके साथ ही गुरिया कुमारी को सर्वश्रेष्ठ परिधान, आकांशा दास को सर्वश्रेष्ठ उत्तर और तनिष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.