डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में डॉ. मोनिका उप्पल नई प्राचार्या नियुक्त
जमशेदपुर, जुलाई 1 -- जमशेदपुर स्थित डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में डॉ. मोनिका उप्पल को नई प्राचार्या नियुक्त किया गया है। शिक्षा जगत में 25 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाली डॉ. उप्पल ने अंग्रेजी और शिक्षा विषयों में पीएचडी की है। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के विस्तार और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही, पूर्व प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता को मार्गदर्शक सलाहकार, पामेला घोष दत्ता को उप प्राचार्या और डॉ. सुरीना भुल्लर को परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। कॉलेज परिवार ने नई प्राचार्या का स्वागत कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की। यह भी पढ़ें- प्रो. मनोज जौहरी बने डीएवी कॉलेज के नए प्राचार्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.