जमशेदपुर, मई 9 -- डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार में शनिवार को कल्चरल क्लब द्वारा विश्व कवि रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। 'जीवन गाथा' कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ.भारती सिंह कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्य डॉ. जूही समर्पिता एवं उप-प्राचार्य डॉ. मोनिका उप्पल द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। यह भी पढ़ें- मानवता और संवेदना के महान प्रतीक थे टैगोरकार्यक्रम की प्रस्तुति विश्व गुरु कवि रविन्द्र के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति बी.एड की छात्राओं ने किया। 'जोखोंन पोरबे न मोर' की प्रस्तुति कॉलेज की छात्रा आयोना सेन, दीपिका मदीना, तनुश्री साहा, अर्पिता पॉल, इशिका और स्वस्तिक भट्टाचार्या द्वारा प्रस्तुत की गई। उनके बचपन पर आधारित गीत 'मेरे चित में' समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। क...