लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज़ के डीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्रों ने शनिवार को अलीगंज स्थित अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने ओपीडी सेवाओं, रोगी पंजीकरण, टीकाकरण, दवा वितरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को समझा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मोइन अहमद ने बच्चों के सामान्य रोगों व टीकाकरण पर जानकारी दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से भी अवगत कराया। भ्रमण का निर्देशन प्रो. पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया, जबकि समन्वयक डॉ. सौम्या सिंह व सह-समन्वयक सहला परवीन रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.