रामपुर, मार्च 31 -- ढकुरिया गांव स्थित रामगंगा घाट पर सोमवार को नहाने गए पांच युवकों में से एक युवक डूब गया था। मंगलवार को भी गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी रही लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। युवक डी-फार्मा का छात्र था। मोहल्ला दीवान निवासी आलेनबी का बेटा मोहम्मद मोईज उर्फ मोनू (19) अपने फुफेरे भाई फिरोज और दिल्ली के शास्त्री पार्क से आए कमाल, सलमान व लाला के साथ दोपहर करीब दो बजे रामगंगा में नहाने गया था। नहाते समय मोईज गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। सूचना पर परिवार के लोग, कोतवाल प्रदीप कुमार और तहसीलदार अमित सिंह मौके पर पहुंचे। करीब 15 गोताखोरों ने तीन घंटे तक युवक की तलाश की और जाल डालकर भी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.