डीप बोरिंग योजना को लेकर पार्षद और पूर्व पार्षद आमने-सामने, थाने पहुंचा मामला
आदित्यपुर, जून 17 -- आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-27 में प्रस्तावित डीप बोरिंग योजना को लेकर वर्तमान पार्षद रिंकी कुमारी और पूर्व पार्षद पांडी मुखी के बीच विवाद गहरा गया है। विरोध के कारण बुधवार को बोरिंग कार्य शुरू नहीं हो सका और मशीन वापस लौट गई। पार्षद रिंकी कुमारी ने आरआईटी थाना में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि पूर्व पार्षद निजी हितों के कारण योजना का विरोध कर रहे हैं, जबकि क्षेत्र के सैकड़ों परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। वहीं, पांडी मुखी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि प्रस्तावित स्थल उनकी कब्जे वाली भूमि है और भूमि विवाद सुलझे बिना कार्य नहीं कराया जा सकता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.