कौशाम्बी, मई 4 -- डीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल करन चौराहा सराय अकिल का परिणाम आने के बाद कक्षा 11वीं की छात्रा आंशिका मिश्रा ने न केवल प्रथम स्थान हासिल किया बाद विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पाया। इस पर सोमवार को छात्रा को सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया। सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा अंशिका मिश्रा ने इस सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधक डाक्टर भीष्म सिंह, प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपप्रधानाचार्य रामेन्द्र पाण्डेय व एडमीशन मैनेजमेंट का कार्य देख रहीं नीती जुनेजा के साथ समस्त विद्यालय स्टाफ को दिया है। अंशिका मिश्रा एक मिडिल क्लास फेमिली से आती हैं और इनके पिता अनिल कुमार मिश्र शिक्षामित्र सेवा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष है और शिक्षा विभाग में पिछले 20 साल से निरंतर अपनी सेवा दे ...