बदायूं, फरवरी 23 -- सहसवान। डीपी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. भारत सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यहां स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना और एनएसएस लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. महीपाल सिंह ने युवाओं में अनुशासन और सेवा-भावना के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। एनएसएस प्रभारी दिव्यांश सक्सेना ने छात्रों को योजना के इतिहास और मुख्य उद्देश्यों की जानकारी देते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व पर बल दिया। इस मौके पर डॉ़ एमके सिंह, डॉ़ नीलोफर खान, डॉ़ विनोद यादव, डॉ़ मीना मिश्रा, निक्की माहेश्वरी, अभिषेक पाठक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.