डीपी बनी मुसीबत, बिजली विभाग नहीं सुन रहा समस्या
मैनपुरी, जून 4 -- शहर के देवी रोड स्थित चौथियाना निवासी प्रशांत मिश्रा पुत्र प्रमोद मिश्रा के घर के सामने लगी 11,000 वोल्ट की विद्युत डीपी स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है। पोल ठीक दरवाजे के बीचों-बीच स्थित होने के कारण परिवार के आवागमन में भारी अवरोध पैदा हो रहा है। अत्यधिक व्यस्त मार्ग होने की वजह से यहां हर समय किसी बड़े हादसे या जनहानि का खतरा मंडराता रहता है। पीड़ित प्रशांत मिश्रा ने बताया कि वह इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार अधिशासी अभियंता से लिखित और मौखिक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस मामले को पूरी तरह गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि जब विभाग द्वारा यह डीपी लगाई जा रही थी, तब विभागीय कर्मचारियों ने भरोसा दिलाया था कि अभी लगवा लो, भविष्य में जब कहोगे इसे शिफ्ट कर दिया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.