कन्नौज, अप्रैल 16 -- क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरदामई के गांव कछपुरा में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव में पहले करीब पांच दिन तक डिम लाइट की समस्या बनी रही, जिसके बाद ट्रांसफार्मर (डीपी) फुंक गया। अब लगभग 15 दिनों से आधा गांव अंधेरे में रहने को मजबूर है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने के कारण घरों में पानी का संकट गहरा गया है, वहीं भीषण गर्मी में बिना पंखे और कूलर के रहना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने गांव के बाहर एकत्र होकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान रामप्रकाश ने बताया कि फुंकी हुई डीपी की सूचना कई बार विद्युत विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.