धनबाद, नवम्बर 28 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने गुरूवार को ब्लॉक दो क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मां अंबे आउटसोर्सिंग फायर पेच पहुंचे और उत्पादन से जुड़ी जानकारी लिया। इस दौरान निदेशक ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों से कोयला उत्पादन व संप्रेषण के साथ सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि देर शाम तक निदेशक (तकनीकी) संजय कुमार सिंह का भी ब्लॉक दो परियोजना पहुंचने की बात थी। परंतु वे देर शाम तक परियोजना नही आये। कहा जा रहा हैं कि शुक्रवार को संभवतः कोयला सचिव बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र के दौरे पर पहुंचेंगे। इसी आलोक में निदेशक मंडल एवं अन्य कोयला अधिकारी यहां का जायजा लेने आये थे। निदेशक के साथ ब्लॉक दो क्षेत्र के जीएम कुमार रंजीव, क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) प्रवी...