धनबाद, मार्च 12 -- बीसीसीएल के डीपी एमके रमैया ने बुधवार को सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर कार्मिक विभाग में फाइलों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की गयी है। वेलफेयर, नियोजन, विस्थापन समेत लंबित मामलों की जानकारी ली। साथ ही लंबित मामले के निष्पादन को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। शेष बचे कर्मियों के रेगुलाजेशन को शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया। विस्थापन के मामले में ग्रामीणों ने डीपी से अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने अधिग्रहण की गई जमीन के बदले शेष नियोजन व मुआवजे के बारे में बताया। मौके पर जीएम निर्झर चक्रवर्ती, एपीएम जगदीश कर्मकार व अशोक कुमार, पीएम प्रशासन नीलेश जोशी, गणेश तिवारी, दिनेश रजक, भरत महतो, मधु कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...