डीपी ने किया मानव संसाधन विभाग का निरीक्षण
धनबाद, जून 14 -- बीसीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया शनिवार की कुसुंडा क्षेत्र पहुंचे। क्षेत्रीय कार्यालय में जीएम निखिल बी त्रिवेदी ने डीपी का स्वागत किया। मौके पर निदेशक ने क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्र के कार्मिक विभाग का निरीक्षण किया। डीपी ने कार्मिक विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की व उन्हें कार्यों के निष्पादन के प्रति हिदायत दी। मौके पर मुख्यालय महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुरेंद्र भूषण, सुभोजित मंडल, क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) देवाशीष बाग, चंद्र प्रकाश, अरुण वर्मा, अभिषेक कुमार, रवि शंकर जायसवाल, सुनील सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.