डीपी एक्ट का वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
बलरामपुर, मई 14 -- बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने डी.पी. एक्ट से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को डीपी एक्ट व कई अन्य धाराओं से वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुन्ना लाल पुत्र रामधीरज निवासी ग्राम मनुवागढ़ थाना सादुल्लाहनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार न्यायालय रवाना कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.