डीपीसी गठन की प्रक्रिया में संशोधन हुआ
चम्पावत, जुलाई 11 -- योगेश, चम्पावत। जिला योजना समिति (डीपीसी) गठन की प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। 12 जुलाई को प्राप्त आपत्तियों में सुनवाई की जाएगी। अब पाटी नगर पंचायत को भी समिति में जगह मिल सकेगी। डीपीसी में 14 जिला पंचायत सदस्यों को सदस्य बनाया जाएगा। चम्पावत में जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया चल रही है। जिसके तहत शहरी विकास विभाग ने नवगठित नगर पंचायत पाटी को जिला योजना समिति की संरचना में शामिल किया है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि संशोधित व्यवस्था के अनुसार जिला योजना समिति के गठन के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के अनंतिम परिसीमन का प्रकाशन कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.