बुलंदशहर, जनवरी 13 -- डीपीबीएस कॉलेज मे सामुदायिक रसोई कार्यक्रम के अंतर्गत कड़ाके की ठंड में लोगों को चाय-बिस्किट वितरित किये। मंगलवार को डीपीबीएस के प्राचार्य प्रो. जीके सिंह ने बताया कि सेवा सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के उद्देश्य को प्रोत्साहित करने के लिए सामुदायिक रसोई कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक रसोई जैसे कार्यक्रम न केवल आपसी सद्भाव और सहयोग को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी बोध कराते हैं। उन्होंने इस पहल को महाविद्यालय की सकारात्मक परंपराओं का प्रतीक बताया। इस मौके पर प्रो. पी.के. त्यागी, प्रो. चंद्रावती, डॉ. यजवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, दीक्षित कुमार ने विद्यार्थियों रास्ते में चलते राहगीर एवं कर्मचारियों को चाय एवं बिस्किट वितरित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.