बुलंदशहर, दिसम्बर 1 -- डीपीबीएस कॉलेज में साइबर सिक्योरिटी पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में एक्सपर्ट अभिषेक शर्मा ने विद्यार्थियों को एथिकल हैकिंग, साइबर सिक्योरिटी, डेटा सुरक्षा, डिजिटल फ्रॉड प्रोटेक्शन के बारे में बताया। सोमवार को डीपीबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जी के सिंह ने बताया कि बीसीए विभाग द्वारा एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। साइबर एक्सपर्ट एवं कंसल्टेंट अभिषेक शर्मा ने साइबर सिक्योरिटी को वास्तविक उदाहरणों एवं प्रायोगिक मामलों के माध्यम से छात्रों को साइबर खतरों से बचाव के प्रभावी उपाय बताए। प्राध्यापक सचिन अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों से भी परिचित कराते हैं। कार्यक्रम का संचालन मयंक शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.