बुलंदशहर, फरवरी 12 -- डीपीबीएस कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बुधवार को डीपीबीएस कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बूस्ट 2025 के विधवत शुभारंभ कालेज के प्रबंधक अजय गर्ग, डॉ. केपी सिंह, सेवक चंद गुप्ता, प्राचार्य प्रो. गिरीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्राचार्य ने कहा कि कालेज के खिलाडि़यों ने विभिन्न खेलों में प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय की टीम में अपना स्थान बनाया है। क्रीड़ा प्रभारी डा. सीमान्त दुबे ने बताया कि प्रथम दिन की प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में मोहित कुमार प्रथम, पुष्पित द्वितीय, अजय कुमार तृतीय, 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में काजल प्रथम, नीतू शर्मा द्वितीय, कंचन वर्मा तृतीय, गोला फेक पुरुष वर्ग में लव प्रथम...