बुलंदशहर, अगस्त 24 -- डीपीबीएस कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम में डॉ. यजवेंद्र कुमार ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान केवल वैज्ञानिक उपलब्धियों का विषय नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में जिज्ञासा, अनुसंधान की प्रवृत्ति और नवीन सोच को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। डीपीबीएस कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस प्राचार्य प्रो जी. के. सिंह के निर्देशन में आयोजित किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा उत्पन्न करना रहा। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें विद्यार्थियों के अंतरिक्ष विज्ञान, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों से संबंधित ज्ञान को परखा गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: संकल्प एजुकेशन ...