बुलंदशहर, फरवरी 11 -- डीपीबीएस कॉलेज मे वार्षिकोत्सव रिदम कार्यक्रम मे विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कॉलेज की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। डीपीबीएस कॉलेज मे वार्षिकोत्सव रिदम कार्यक्रम प्राचार्य प्रो.जी के सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। प्राचार्य ने महाविद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। बताया कि विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नाट्य मंचन कार्यकम में सरस्वती वंदना, द्रोपदी चीर हरण, राजस्थानी व पंजाबी नृत्य, गुजराती नृत्य, रामायण पर आधारित एक नृत्य नाटिका की मनोहारी प्रस्तुति की गई। प्रबंधन समिति द्वारा विश्वविद्यालय की परीक्षा में महाविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान अर्जित करने हेतु विश्वविद्यालय ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.