बुलंदशहर, सितम्बर 17 -- हैदराबाद मुक्ति दिवस के अवसर पर डीपीबीएस कॉलेज में व्याख्यान आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को हैदराबाद मुक्ति आंदोलन के ऐतिहासिक महत्वता के बारे में बताया। गुरुवार को डीपीबीएस कॉलेज में व्याख्यान कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. जीके सिंह के निर्देशन में हुआ। व्याख्यान कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हैदराबाद मुक्ति आंदोलन के ऐतिहासिक महत्व, हैदराबाद के भारतीय संघ में एकीकरण तथा स्वतंत्र भारत के निर्माण में इसकी भूमिका से अवगत कराया गया। डॉ. नरेश चंद शर्मा ने हैदराबाद के भारतीय संघ में विलय से जुड़ी ऐतिहासिक परिस्थितियों और इस घटना के राष्ट्रीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्र नितिन शर्मा व दिव्य गौतम ने इतिहास के महत्वपूर्ण प्रसंगों के व्यापक संदर्भ को समझने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...