बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- डीपीबीएस कॉलेज में पुरातन छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। पुरातन विद्यार्थियों ने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा किया। डीपीबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह के निर्देशन में पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान उसके विद्यार्थियों से होती है। विद्यार्थी पुरातन छात्रों के अनुभवों को साँझा कर अपना करियर बना सकते है। सभी पुरातन छात्र-छात्राओं को प्राचार्य ने पटिका पहनकर स्वागत किया। डॉ. लक्ष्मण सिंह ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों गिनाई। इस मौके पर प्रो पीके त्यागी, प्रो. चंद्रावती, प्रो ऋषि अग्रवाल, डॉ. सीमांत दुबे, डॉ. युजवेंद्र कुमार, नेगजराज सिंह, डॉ. प्रेम पाल सिंह आदि का सहयोग।

हिंदी हिन...