जौनपुर, अप्रैल 21 -- शाहगंज सोंधी ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों में सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीपीटी और टीडी टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले दिन 37 स्कूलों में कुल 843 बच्चों को डीपीटी और टीडी का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से यह विशेष अभियान 30 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है। जिसमें बच्चों को डिप्थीरिया और टिटनेस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए कक्षा एक, कक्षा पांच और कक्षा 10 में पढ़ने वाले छात्रों को टीका लगाया जा रहा है। प्रतिरक्षा अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि सोमवार को पहले दिन 37 स्कूलों में 843 बच्चों को टीका लगाया गया। यह भी पढ़ें- जिले में डीपीटी व टीडी टीकाकरण अभियान की स्कूलों से हुई शुरुआत बुधवार और शनिवार को छोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.