डीपीओ से मिला बीएसटीडब्ल्यूए का प्रतिनिधिमंडल
भागलपुर, जून 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता स्टेट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन (बीएसटीडब्ल्यूए) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीपीओ (जिला कार्यक्रम पदाधिकारी) से मिला। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता वाले प्रतिनिधिमंडल ने डीपीओ को दस 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान शिक्षकों का विशिष्ट शिक्षकों के रूप किए गए कार्यविधि का अंतर वेतन भुगतान शीघ्र करने, स्नातक ग्रेड के शिक्षकों को बेसिक ग्रेड के शिक्षकों की तरह कालबद्ध प्रोन्नति देने, विरमन तिथि से प्रशिक्षित मानते हुए आदेशानुसार प्रशिक्षित वेतन एवं अंतर वेतन भुगतान करने आदि की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.