डीपीओ ने चिह्रित मध्य विद्यालय के प्राचार्यो से किया शोकॉज
बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- डीपीओ ने चिह्रित मध्य विद्यालय के प्राचार्यो से किया शोकॉज सेवानिवृत शिक्षकों को सेवांत लाभ का प्रस्ताव नहीं भेजने पर हुई कार्रवाई बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सेवानिवृत्त शिक्षकों का सेवांत लाभ का प्रस्ताव नहीं भेजना पांच प्रखंडों के चिह्रित मध्य विद्यालय के प्राचार्यों को महंगा पड़ा। स्थापना डीपीओ आनंद शंकर ने अस्थावां, हरनौत, हिलसा, करायपरसुराय व रहुई प्रखंड के चिह्रित मध्य विद्यालय के प्राचार्यो से स्पष्टीकरण पूछा है। कहा है कि आपके प्रखंड क्षेत्र में सेवानिवृति हो रहे शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों का सेवांत लाभ आपके स्तर से प्रस्ताव अब तक क्यों नहीं उपस्थापित किया गया है। दो दिनों के अंदर सेवांत लाभ का प्रस्ताव स्पष्टीकरण के साथ जिला शिक्षा कार्यालय में उपलब्ध कराएं। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.