डीपीओ ने अनुपस्थित विशिष्ट शिक्षिका से मांगा स्पष्टीकरण
मुजफ्फरपुर, जून 8 -- साहेबगंज, हिसं। डीपीओ स्थापना ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेमरा माली टोला की विशिष्ट शिक्षिका माधुरी कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा है। बीईओ की ओर से 27 मई को दिए गए प्रतिवेदन के आलोक में कहा गया है कि विशिष्ट शिक्षिका माधुरी अनधिकृत रूप से विद्यालय से अनुपस्थित थीं। ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया है कि माधुरी हमेशा विद्यालय से गायब रहती हैं। विद्यालय में स्नातक ग्रेड के शिक्षकों की मिलीभगत से कनीय शिक्षिका प्रभारी का कार्यभार देख रही हैं। प्रथम दृष्टया आरोप सत्य प्रतीत हो रहा है। यह कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासन हीनता का द्योतक है। यह भी पढ़ें- डीपीओ ने अनुपस्थित विशिष्ट शिक्षिका से मांगा स्पष्टीकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.