डीपीओ को नहीं मिला आईडी, शिक्षकों का वेतन अटका
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता एक महीने बाद भी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) स्थापना को आईडी नहीं मिला है। इससे जिले के शिक्षकों का वेतन लटक गया है। राशि उपलब्ध रहते हुए भी शिक्षा विभाग वेतन का भुगतान नहीं कर पा रहा है।शिक्षकों ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग की सोच है कि पहली तारीख को शिक्षकों का भुगतान हो, लेकिन आईडी उपलब्ध नहीं कराने के कारण मुजफ्फरपुर के 26000 से ज्यादा शिक्षकों के भुगतान में अकारण देरी हो रही है। वहीं, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय संगठन प्रभारी लखन लाल निषाद ने अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग और निदेशक प्राथमिक शिक्षा से इस संबंध में पहल की मांग की है। डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने कहा कि विभाग से बात की गई है। जल्द ही आईडी उपलब्ध हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.