हाथरस, दिसम्बर 2 -- हाथरस। दिल्ली पब्लिक स्कूल हाथरस में अध्ययनरत व गोल्डन ईगल्स हैंडबॉल अकादमी की छात्राऐं जिन्होंने 17 से 28 नवम्बर तक आयोजित हुये इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन बालिका कांटिनेंटल फेज टूर्नामेंट के लिये (थाईलैंड) खेलों में भाग लिया। प्रतिभाग के बाद पी. अक्षरा, मिगरा कृष्णा ने भारतीय महिला युवा व कशिश सैनी ने जूनियर टीम में दूसरा स्थान हॉसिल किया। यह उपलब्धि डी.पी.एस. हाथरस और गोल्डन ईगल्स हँडबॉल अकादमी के लिये गर्व का विषय है। प्रधानाचार्या नीना चक्कु ने भी पी.अक्षरा, मिगरा कृष्णा व कशिश सैनी को इस अद्वितीय उपलब्धि के लिये बधाई दी और कहा कि इन्होंने डीपीएस हाथरस और भारत का नाम रोशन किया है। उन्होने कहा कि यह विद्यालय की गौरवशाली उपलब्धियों की यात्रा में एक नया मील का पत्थर स्थापित करने जैसा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.