मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बोचहां स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में आयोजित थर्ड राजेश बंसल मेमोरियल ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से करीब 70 बच्चों ने भाग लिया। ओवरऑल चैंपियन का खिताब डीपीएस और माउंट लिट्रा जी स्कूल ने संयुक्त रूप से अपने नाम किया।अंडर-4 बालिका वर्ग में आद्या प्रथम रहीं। 4-6 वर्ष बालिका वर्ग में अन्वी सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। 6-8 वर्ष बालक वर्ग में श्रेयांस केसरी और बालिका वर्ग में अदिति नारायण विजेता बने। 8-10 वर्ष बालक वर्ग में ऋतिक कुमार तथा बालिका वर्ग में अन्विका ने प्रथम स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- इनरव्हील की पाठशाला-बैक टू स्कूल में उठाया आनन्द 10-12 वर्ष बालक वर्ग में सात्विक शर्यम और बालिका वर्ग में राजवी ने जीत दर्ज की...