रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- रुद्रपुर संवाददाता। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षा ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 500 में से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सीबीएसई मुख्यालय, नई दिल्ली ने उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया। हर्षा के साथ उनके अभिभावक, विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर और वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर भी मौजूद रहे। सम्मान समारोह में सीबीएसई के सचिव आईएएस हिमांशु गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज और निदेशक (संबद्धता) जेपी चतुर्वेदी ने हर्षा को बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि हर्षा की मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई दसवीं कक्षा का शानदार परिणाम आने पर मनाया जश्न इस दौरान संयम भारद्वाज ने हर्षा को सीबीएसई पॉडक...