हरिद्वार, मार्च 12 -- यातायात पुलिस ने दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रानीपुर में यातायात जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल बस चालकों और अटेंडेंट को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल लाने-ले जाने के संबंध में निर्देश दिए गए। इस दौरान चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ओवरटेकिंग से बचने और यातायात संकेतों का सम्मान करने के लिए जागरूक किया गया। बच्चों को बस में चढ़ाने-उतारते समय सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई। बस को पूरी तरह रोकने के बाद ही दरवाजा खोलने और बच्चों को सुरक्षित घेरे में बस में बैठाने और उतारने के निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस ने अटेंडेंट को भी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाने के लिए कहा। इसके अलावा पुलिस टीम ने स्कूल बसों में लगे अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड किट और इमरजेंसी एग्जिट ...