रुद्रपुर, मई 2 -- रुद्रपुर। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तहत 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशि का आयोजन रविवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 8 बजे से होगा। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है। जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा। यह भी पढ़ें- शिवालिक वेलोड्रोम में अस्मिता वूमेन लीग का आगाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...