सुपौल, जून 25 -- सुपौल। कोसी ऑर्गेनाइजेशन ऑफ सोसल इंटीग्रेशन (कोसी) व साहित्य अकादमी (संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार) नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 27 जून को परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कोसी ऑर्गेनाइजेशन सुपौल की अध्यक्ष दीपिका चंद्रा ने दी। दीपिका ने बताया कि इस दौरान प्रसिद्ध साहित्यकार रामानुग्रह झा व्यक्तित्व व कृतित्व विषय पर परिसंवाद होगा। इसकी शुरुआत सुबह 10.30 बजे से होगी और यह शाम चार बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम चार बजे से साहित्य अकादमी व किसुन संकल्प लोक सुपौल के संयुक्त आयोजन में लेखक से भेंट श्रृंखला के तहत प्रसिद्ध लेखक व साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता डॉ महेंद्र के साथ साक्षात्कार कार्यक्रम होगा। ये दोनों आयोजन जिला मुख्यालय स्थित डीपीएस स्कूल के श्री जगन्नाथ सभागार में आयोजित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्...