डीपीएस में हुआ सीबीएसई के नवीन पाठ्यक्रम पर कार्यशाला का आयोजन
इटावा औरैया, अगस्त 6 -- इटावा। दिल्ली पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के नवीन पाठ्यक्रम के अंतर्गत कम्प्यूटेशनल थिंकिंग वं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक दिवसीय व्यापक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सीबीएसई डीटीसी डॉ. कैलाश यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि भविष्य की शिक्षा में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, समस्या समाधान क्षमता तथा नवाचार की भावना विकसित करने का आह्वान किया। संसाधन विशेषज्ञ डॉ. एन.के. शर्मा व रणदीप कौर ने गतिविधि-आधारित शिक्षण, पाठ्यक्रम एकीकरण, मूल्यांकन पद्धतियों तथा एआई के नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला में प्रतिभागी शिक्षकों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए विश्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.