चक्रधरपुर, अगस्त 6 -- चक्रधरपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल के एसेंबली के दौरान हिन्दुस्तान ओलंपियाड में भाग लेने वाले बच्चों के बीच पुरस्कार राशि का चेक और परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सार्टिफिकेट वितरण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य रविकांत शर्मा एवं उपप्राचार्य राजश्री कुमारी और प्रभारी सोमू चौधरी द्वारा बच्चों को चेक और प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया। वहीं चेक प्राप्त करने वाले बच्चों में विद्यालय के अहद सोहराव, अनुश्री राय, प्रखर शर्मा, तुराम केराई, रोहित राज और अनमोल महतो शामिल है। वहीं विद्यालय के बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन पर अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बधाई दी है। मौके पर प्राचार्य रवि कांत शर्मा, उपप्राचार्य राजश्री कुमारी, विद्यालय प्रभराी सोमू चौधरी के अलावा शिक्षक अनिता आचार्य, शुभम, राहुल, नूतन, रूपाली, तनुजा कुमारी, अंज...