डीपीएस में शुरू हुई वॉटर बेल पहल की शुरुआत
बिजनौर, मई 2 -- बिजनौर। अच्छा स्वास्थ्य केवल दवाइयों से नहीं, बल्कि सही आदतों से बनता है। इन्हीं अच्छी आदतों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल, बिजनौर ने "वॉटर बेल" जैसी प्रेरणादायक पहल शुरू की है। इस पहल के अंतर्गत दिन में तीन बार घंटी बजाकर छात्रों और स्टाफ को पानी पीने की याद दिलाई जाती है। जिससे वे नियमित रूप से हाइड्रेटेड रह सकें। "वॉटर बेल" का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पानी पीने की सही आदत विकसित करना है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और थकान कम महसूस होती है। यह भी पढ़ें- ऑक्सफोर्ड में मनाया गया जल संरक्षण पखवाड़ा इसके अलावा, यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक होता है, जिससे पढ़ाई में एकाग्रता बेहतर होती है। नियमित जल सेवन से त्वचा में निखार आता है, शरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.