लखनऊ, फरवरी 27 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल गोमती नगर एक्सटेंशन के प्री-प्राइमरी विंग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह और वैज्ञानिक भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर नन्हे वैज्ञानिकों की जिज्ञासा और उमंग से सराबोर रहा। छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न रोचक प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के अद्भुत सिद्धांतों को समझा और प्रस्तुत किया। पीजी 1 के विद्यार्थियों ने डूबना और तैरना की अवधारणा को सरल प्रयोगों के जरिए जाना। वहीं पीजी 2 के बच्चों ने हल्दी को प्राकृतिक पीएच सूचक के रूप में प्रयोग करते हुए रंगों में होने वाले आश्चर्यजनक परिवर्तन को देखा। नर्सरी ए के नन्हे वैज्ञानिकों ने आकर्षक मैजिक मिल्क कलर चेंजिंग प्रयोग प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि नर्सरी बी ने कलर टिशू प्रयोग के माध्यम से रंगों के मिश्रण को प्रदर्शित किया। प्रेप ए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.