डीपीएस में नशा मुक्ति को लेकर किया जागरूक
चक्रधरपुर, अगस्त 25 -- चक्रधरपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में सोमवार को प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य 100 करोड़ लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। इस दौरान विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा जीवन में कभी भी किसी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके मानीनी सहित स्कूल के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बच्चों-शिक्षकों ने ली नशा मुक्ति की शपथ यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.