चक्रधरपुर, मार्च 11 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन डीपीएस ब्रांच का एक प्रतिनिधि मंडल डीपीएस में नवपदस्थापित एआरएम से मुलाकात किया और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। साथ ही डीपीएस सेक्शन के रेल कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें डीपीएस और जुरुली सेक्शन के सभी कर्मियों का एचआरए फार्म जल्द साईन करा कर जमा कराने, क्वार्टर आवंटन से पूर्व मरम्मति कराने, डीपीएस सेक्शन में पानी की किल्लत को दूर करने सहित कई समस्याओं पर चर्चा की गई। मौके पर बड़ी संख्या में मेंस यूनियन के डीपीएस ब्रांच के पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...