डीपीएस में डिजिटल सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला संपन्न
बिजनौर, जुलाई 20 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल बिजनौर में विद्यालय की नई मुहिम सजग विद्यार्थी सुरक्षित डिजिटल कल के तहत विद्यार्थियों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए डिजिटल सुरक्षा और जिम्मेदारी विषय पर एक व्यावहारिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रख्यात साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ अनिकेत श्रीवास्तव थे। जिन्होंने अपनी तकनीकी टीम के साथ छात्रों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला के दौरान आलोक खरे ने सजीव उदाहरणों के माध्यम से छात्रों को मजबूत पासवर्ड बनाने, सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स मजबूत रखने और फिशिंग या लॉटरी स्कैम्स से सावधान रहने की व्यावहारिक तकनीक सिखाई। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि इंटरनेट पर अपनी निजी जानकारी या लोकेशन साझा करना जोखिम भरा हो सकता है। यह भी पढ़ें- उच्च माध्यमिक विद्यालय काझा में साइबर जागरूकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.